Bigg Boss 19 This Social Media Influencer Jodi Promo Video Out Now: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए अब दर्शकों ने भी गिनती करनी शुरू कर दी है, क्योंकि शो के प्रीमियर में मात्र एक ही दिन बाकी रह गया है। 'बिग बॉस 19' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। इसी बीच शो के दो कंफर्म कंटेस्टेंट का प्रोमो वीडियो मेकर्स ने साझा किया है, जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के इस प्रोमो वीडियो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की जोड़ी नजर आई।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: एक बार फिर से सबको दीवाना बनाने निकले गौरव खन्ना, सलमान खान के शो से धाकड़ प्रोमो हुआ रिलीज
'बिग बॉस 19' का ये प्रोमो वीडियो मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का है, जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दिये। वीडियो में उन्होंने अपने डांस के जरिए ही अपनी कहानी भी बताई कि पहले कैसे दोस्ती से उनका रिश्ता शुरू हुआ। लेकिन ये दोस्ती धीरे-धीरे इश्क में बदल गई। वीडियो में नगमा मिराजकर और आवेज दरबार की केमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं अब टीवी पर भी उन्हें देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है। 'बिग बॉस 19' के इस प्रोमो वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर से पहले 'बिग बॉस 19' से जुड़ा गौरव खन्ना का प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिनकी धमाकेदार एंट्री तारीफ के लायक रही। वहीं 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर की बात करें तो शो 24 अगस्त की रात 10:30 बजे टीवी पर दस्तक देगा। लेकिन राहत की बात यह भी है कि टीवी से पहले 'बिग बॉस 19' के एपिसोड रात के 9 बजे जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ करेंगे।
