Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद की गेम पर डंडा पड़ते ही इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी, खुद घरवालों ने दिलाई हुकूमत

Bigg Boss 19 This Contestant Become Captain After Kunickaa Sadanand: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' को लेकर बीते दिन खबर आई कि कुनिका सदानंद की कैप्टेंसी पर बिग बॉस ने कैंची चला दी। वहीं उनके बाद अब घर के दूसरे कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी मिल चुकी है, जिसकी पावर भी घरवालों की बदौलत डबल हो गई है।

Bigg Boss 19 This Contestant Become Captain After Kunickaa Sadanand: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है। हर कंटेस्टेंट एक-दूजे से आगे बढ़ने की होड़ में लगा हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी गेम से लोगों का दिल जीतने की भी पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। बीते सप्ताह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद को कैप्टेंसी मिली थी। लेकिन बीते दिन 'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आई कि कुनिका सदानंद की कैप्टेंसी पर बिग बॉस ने कैंची चला दी है। यहां तक कि उनकी इम्यूनिटी भी छीन ली गई है। कुनिका सदानंद के बाद अब घर के दूसरे कंटेस्टेंट को कैप्टन बनने का मौका मिला है।

bigg boss 19 new captain

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच ड्यूटीज को लेकर लड़ाई हुई थी। ऐसे में कुनिका सदानंद ने ऐलान कर दिया कि वह अपनी कैप्टेंसी से इस्तीफा देना चाहती हैं। बिग बॉस 19 में कुनिका के इस फैसले को लेकर सभा बैठाई गई, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स ने कुनिका की कैप्टेंसी रद्द करने के लिए हाथ उठाया। वहीं जब घरवालों ने पूछा कि उनकी इम्यूनिटी भी रद्द करनी चाहिए या नहीं, तो ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने इम्यूनिटी रद्द करने के पक्ष में वोट दिया।

End of Feed