Bigg Boss 19 This Contestant Accuses Tanya Mittal Of Black Magic: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में रहकर हर एक कंटेस्टेंट खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। शो अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है और कंटेस्टेंट्स भी अपने प्रतियोगी को मात देने की पूरी-पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। 'बिग बॉस 19' में रहकर ही तान्या मित्तल भी खूब चर्चा में बनी हुई हैं। कई बार वह अपनी बातों के लिए लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन हाल ही में तान्या मित्तल पर जादू-टोना करने का आरोप लगा है। तान्या मित्तल के ही को-कंटेस्टेंट ने उनपर जादू-टोने का आरोप लगाया है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि एक्टर बसीर अली (Baseer Ali) हैं। 'बिग बॉस 19' फेम बसीर अली हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट 'आबरा का डाबरा शो' का हिस्सा बने, जहां उन्होंने शो से जुड़े सफर के बारे में भी काफी बातचीत की। पॉडकास्ट के बीच ही पारस छाबड़ा ने बसीर अली से सवाल किया कि तुम्हारी टीम ने मुझे बताया कि तुम्हारे ऊपर वहां पर किसी ने टोटका वगेरह किया था। ऐसे में बसीर अली हंस पड़े और उन्होंने कहा कि टोटका तो नहीं लेकिन बहुत हंसी वाली चीज थी। वहीं पारस छाबड़ा ने जवाब दिया कि सुनकर तो फनी बिल्कुल नहीं लगा। ऐसे में बसीर अली ने पूरा वाकया बताते हुए कहा, "हुआ ये कि एक कैप्टेंसी टास्क चल रहा है बीबी डाइनो पार्क। एक पार्क बना है, जिसमें बड़ा सा डायनासोर है, एक-एक अंडे रखे हुए हैं और उन अंडों पर सबके नाम लिखे हैं।"
बसीर अली (Baseer Ali) ने पारस छाबड़ा से इस बारे में आगे कहा, "ब्रेक चल रहा था, दीवार पर कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी हुई थी। तो वहां पर मेरे सामने एक कंटेस्टेंट थी, जो फोटो को देख रही थी तान्या मित्तल। वो फोटो देख रही हैं और मैं पीछे से चलकर आ रहा हूं, लेकिन मैं रुक गया। वो देखते ही देखते पढ़ रही थी और फिर तस्वीर के नजदीक जाती है। मेरी फोटो को उन्होंने पूरा हाथ लगाया और उसपर फूंका। मैंने देखा और मुझे लगा कि क्या था ये? जब वो मुड़ी तो देखकर कहती कि कुछ नहीं कुछ नहीं, तू बहुत अच्छा लग रहा था।" बसीर अली की बातें सुनकर पारस छाबड़ा ने सवाल किया कि ये एलिमिनेशन से पहले की बात है? इसपर बसीर ने बताया कि बहुत पहले की, लेकिन उस दिन मेरी वाट जरूर लगी थी।
बसीर अली (Baseer Ali) यहीं नहीं रुके। उन्होंने पारस छाबड़ा से बताया कि तान्या मित्तल को कुछ न कुछ पढ़ने का बहुत शौक है। वो राम राम का तो जाप करती ही थीं, लेकिन इसके अलावा भी वो किसी चीज का जाप करती रहती हैं।
