Bigg Boss 19: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगा 'बिग बॉस 19' का तांडव, दिन और तारीख कर लें नोट

Bigg Boss 19: फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। सलमान खान अपने रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन के साथ वापस आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कब ये रियलिटी शो शरू होने वाला है और फैंस का इंतजार कब खत्म होने वाला है।

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस इस सीजन का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के हर सीजन को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप में बना हुआ रहता है। आइए जानते हैं कि कब ये सीजन शरू होने वाला है और फैंस का इंतजार कब खत्म होने वाला है।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार हर सीजन की तरह इस सीजन में भी इस शो की मेजबानी सुपरस्टार सलमान खान करेंगे। शो के मेकर्स ने अभी तक शो के बारे में इस बात की पुष्टि नहीं की है। सलमान खान बिग बॉस 19 में बतौर होस्ट वापसी करेंगे और जून 2025 के अंत तक इसके प्रोमो की शूटिंग करेंगे। बिग बॉस 19 का प्रीमियर जुलाई के अंत में होने की खबर है। कोरोना के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब 'बिग बॉस' का नया सीजन समय से पहले ही ऑनएयर कर दिया जाएगा। हर साल ये शो अक्टूबर के आसपास दस्तक देता है।

End of Feed