अमाल मलिक नहीं इस Bigg Boss 19 सदस्य का स्वेटर पहन रही हैं तान्या-मालती, कंटेस्टेंट ने वीडियो बनाकर उड़ाई खिल्ली

Bigg Boss 19 News: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19 ' में तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच चल रही अमाल मलिक के स्वेटर को लेकर जंग में ट्विस्ट सामने आया। आपको जानकार हैरानी होगी कि जिस स्वेटर को पहन तान्या और मालती इतरा रहीं हैं वो अमाल मलिक का नहीं है।

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के कारण पूरा घर जब से नॉमिनेट हुआ है, तब से शो में काफी तमाशे देखने को मिल रहे। मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी में घरवालों ने काम करने से मना कर दिया वो मुद्दा भी जमकर दिखाया गया। वहीं अब शो में एक नई कोल्ड वॉर शुरू हुई तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच जिसकी शुरुआत अमाल मलिक के चलते हुई। दोनों ही अमाल के स्वेटर पहन इतराईं लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है जिसका खुलासा अब जाकर हुआ।

Bigg Boss 19

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि तान्या मित्तल (Tanya Mittal) मालती चाहर (Malti Chahar) के बैग से अमाल मलिक का स्वेटर निकालकर पहन लेती हैं। दोनों मालती और तान्या के बीच अमाल के इस स्वेटर को लेकर कोल्ड वॉर जारी है। अमाल का कहना है कि स्वेटर उनका लेकिन ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट की प्रॉपर्टी है। जी हाँ, जिस स्वेटर के पीछे तान्या और मालती में लड़ाई हो रही है वो अमाल का नहीं बल्कि जीशान कादरी (Zeishan Quadri) का है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर कर शो के एक कंटेस्टेंट ने कहा, 'मेरा स्वेटर और दोनों लड़कियां ये सोचकर पहन रही हैं वो अमाल का है? भाई मैं शहबाज की कसम खा रहा हूं वो मेरा स्वेटर है। घरवालों क्या कर रहे हो, तान्या और मालती वो मेरा स्वेटर है मुझे लौटा दो। दिल्ली में बहुत ठंड पड़ रही है और मुझे जाना है।'

End of Feed