Bigg Boss 19 Tanya Mittal Education: सलमान खान( Salman Khan) का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 19 ( Bigg Boss 19) फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। इस शो में जिस सदस्य की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है तान्या मित्तल( Tanya Mittal) । तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं जो, अपने लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। शो में आने के बाद तान्या ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें बताई। उनका कहना है कि वह केवल 12वीं तक ही पढ़ी हैं। केवल इतनी पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया और सफल हुई। लेकिन, अब पता चला है कि तान्या कुछ छिपा रही हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि वह कॉलेज जाती थी। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। आइए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे का सच।
Image Source: Instagram
मीडिया सोर्स की माने तो तान्या मित्तल ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की है। जब उन्होंने बिग बॉस 19 में एंट्री ली तो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने उन्हें बधाई देते हुए पोस्ट किया, और लिखा कि यूनिवर्सिटी का टैलेंट बिग बॉस 19 में जा रहा है। अगर तान्या मित्तल की पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डाले तो, उसमें वह कॉलेज में जाती हुई नजर आती हैं। उनकी कुछ एक पोस्ट में इस चीज की झलक मिलती है कि वह कॉलेज जाती थी।
तान्या मित्तल ने बोला झूठ? इस जानकारी के सामने आने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि तान्या ने लोगों को झूठ कहा है। वह 12वीं तक नहीं पढ़ी बल्कि उन्होंने डिग्री हासिल की है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो खुद तान्या ही बता सकती है। हालांकि बिना किसी ठोस सबूत के यह कहना सही नहीं होगा कि उन्होंने डिग्री ली या नहीं।
