Bigg Boss 19: स्मोकिंग रूम के लिए तान्या मित्तल से भिड़े घरवाले, जीशान और बसीर ने खाना देने से भी किया मना

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Fight With Baseer Ali And Zeeshan Qadri: कलर्स के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्मोकिंग रूम की सफाई के चक्कर में घरवाले तान्या मित्तल से झगड़ा करते नजर आए। बसीर और जीशान ने तो उन्हें खाना देने से भी मना कर दिया।

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Fight With Baseer Ali And Zeeshan Qadri: कलर्स के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन धमाके पर धमाका देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को गेम में मात देने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी तक 'बिग बॉस 19' में कई कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान भी देखने को मिल चुका है, चाहे वह ड्यूटीज को लेकर हो या फिर खाने को लेकर। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्मोकिंग रूम की सफाई के लिए कई घरवाले तान्या मित्तल से भिड़ते नजर आए। ड्यूटी पूरी न करने के लिए घरवालों ने तान्या मित्तल को खाना देने से भी इंकार कर दिया।

zeeshan qadri tanya mittal fight

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि जीशान कादरी, तान्या मित्तल से कहते हैं कि गार्डन एरिया में स्मोकिंग रूम भी है, वो भी साफ करना होता है। इसपर तान्या ने जवाब दिया कि वो नहीं कर पाऊंगी मैं। वहीं जीशान ने जब सवाल किया तो तान्या ने कहा, "स्मोकिंग एरिया कॉमन एरिया नहीं है, क्योंकि वहां केवल 5 लोग ही स्मोक करते हैं। ड्राइंग रूम 15 लोग इस्तेमाल करते हैं। मैं स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करूंगी।" उनकी बात पर बसीर अली ने कहा कि फिर खाना भी नहीं मिलेगा, जिसपर तान्या ने जवाब दिया, "मत देना यार, चिल्ला मत। अरे तुम लोग अपनी-अपनी प्लेट भी तो धुलते हो ना तो अपनी राख भी उठाकर फेंक सकते हो।"

End of Feed