Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के लिए भाई लाएगा ये खूबसूरत तोहफा, बिग बॉस ने नहीं ले जाने दिया बकलावा

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में जल्द ही तान्या मित्तल के भाई की एंट्री होने वाली है। इसी के साथ शो से जुड़ी अपडेट सामने आई है कि तान्या का भाई अपनी बहन के लिए खूबसूरत गिफ्ट लाएगा। वहीं मेकर्स ने तान्या के भाई को बकलावा घर के अंदर ले जाने से मना कर दिया।

Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस 19 का सफर जितना टास्क, लड़ाइयों और प्लानिंग-प्रॉब्लमिंग से भरा रहा है, उतना ही इसका फैमिली वीक दर्शकों के लिए खास बन जाता है। इस हफ्ते घरवालों की जिंदगी में वो पल वापस लौटे, जिनकी कमी सबसे ज़्यादा घर में उन्हे महसूस होती है। मोस्ट अवेटेड एपिसोड फैमली वीक शो में शुरू हो गया है। अब जल्द ही घर में कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के भाई की एंट्री होने वाली है जिसका इंतजार सभी को है। वहीं शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि घर में कदम रखते ही तान्या मित्तल के भाई उनके लिए एक खास तोहफा लाएंगे।

Bigg Boss 19 Updates

Image Source: Jio Hotstar

सोशल मीडिया पर शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक फैन पेज ने स्पॉइलर देते हुए बताया कि घर में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की तरफ से उनका भाई आएगा। कंटेस्टेंट का भाई अपनी बहन को चांदी की बोतल देगा जो उनके काफी करीब है। इसी के साथ तान्या का भाई घर के अंदर बकलावा ले जाना चाहता था लेकिन बिग बॉस उन्हे ऐसा करने से मना कर दिया। इसका कारण तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन लगता है इसके पीछे पक्का कोई मेकर्स की प्लानिंग है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि तान्या मित्तल का भाई आकार घर में कंटेस्टेंट्स से जुड़े कैसे राज खोलेगा। आपको मालूम ही होगा की तान्या मित्तल अपनी अमीरी का दिखावा बार-बार करती है कि कैसे वो लग्जरी लाइफ जीती हैं। कई बाहर की दुनिया में लोगों ने दावा किया की तान्या मित्तल कोई अमीर नहीं हैं और ना ही उनके पास कोई बड़ा घर है। ऐसे तरह तरह के दावे होते रहते हैं।

End of Feed