Bigg Boss 19: अमाल मलिक के चलते एक दूजे से भिड़ेंगी तान्या मित्तल-मालती चाहर, घरवालों ने जमकर लिए मजे

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है जो देखने में काफी मजेदार लगा। वीडियो में मालती चाहर और तान्या मित्तल एक दूजे से अमाल मलिक के चलते भिड़ी लेकिन इसकि शुरुआत किसने की जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' हर दिन विवादों के जंजाल में फंसा रहता है। घर में आए दिन खाने, ड्यूटीज और कई चीजों को लेकर रोज लड़ाई होती है। घरवाले भी छोटी सी बात का मुद्दा बनाने से पीछे नहीं हटते ताकि उन्हे स्क्रीन टाइम मिले सके। घर में 12 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं जो एक दूजे को नीचा दिखाने में मौका नहीं छोड़ते। अब ऐसा ही कुछ घर में आज एपिसोड में देखने को मिलेगा। शुरू से ही मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच चल रही कोल्ड वॉर पब्लिक में होगी, जिसका प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है।

Bigg Boss 19 Promo

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि तान्या मित्तल अमाल मलिक के समान से स्वेटर निकलाकर पहन लेंगी जिसे देख मृदुल तिवारी कहेंगे कि ये लड़की कितनी छिछोरी लगती होंगी। अमाल मलिक का स्वेटर पहल तान्या मित्तल इटराएंगी जिसे मालती चाहर (Malti Chahar) देख लेंगी। मालती और तान्या एक दूजे को तीखी निगाहों से देखना शुरू करेंगी। तान्या मित्तल (Tanya Mittal) कहेंगी कि मालती के तोते उड़ गए, उसको पता नहीं था मैं डब्बे से निकाल लूँगी। दूसरी तरफ मालती कहेंगी कि मुझे अब गुस्सा आ रहा है देख तू। मालती चाहर ने अमाल मलिक का स्वेटर जानकर पहना ताकि वो मालती को चिड़ा सके। जैसा कि अपको मालूम है मालती ने जब से घर में पैर रखा है उनका निशाना तान्या मित्तल रहीं। मालती चाहर तान्या को अमाल से दूर करने के लिए कंटेस्टेंट की जैकेट पहने लगीं। ये देख तान्या जिनके मन में अमाल मलिक को लेकर फीलिंग्स हैं वो जलने लगीं। दोनों के बीच अमाल मलिक को लेकर चल रही कैट फाइट देख अन्य घरवाले भी मजे लेते हुए दिखे।

End of Feed