Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के घड़ियाली आंसुओं की असलियत बाहर लाईं मालती चाहर, लोगों ने बांधे तारीफ़ों के पुल

Bigg Boss 19 Tanya-Malti Fight: बिग बॉस 19 के घर में रोज नया हंगामा हो रहा है। अब घर के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। जो सबके होश उड़ा रही है। मालती ने आते ही तान्या की सच्चाई से पर्दा हटा दिया है। मालती और तान्या के बीच आज घर में जोरदार लड़ाई देखने को भी मिली।

Bigg Boss 19 Tanya-Malti Fight: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) इस समय ट्रेंड कर रहा है। शो को शुरू हुए दो महीने होने वाले हैं और यह दर्शकों का फुल मनोरंजन कर रहा है। अपने टास्क से लेकर कंटेस्टेंटस के झगड़ों तक, शो हर जगह ट्रेंड करता नजर आ रहा है। इस बार वीकेंड के वॉर पर घर के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। मालती चाहर ने घर में दमदार एंट्री ली है। उनके आते ही घर का माहौल बदल गया। मालती ने घर के अंदर आते ही सबसे बातचीत शुरू की और एक-एक कर सबकी सच्चाई बताई। शो के प्रोमो देखने पर ऐसा मालूम होता है कि तान्या और मालती के बीच दोस्ती नहीं बल्कि दुश्मनी हो रही है। आज जब घर के अंदर नया टास्क हुआ तो तान्या और मालती के बीच झड़प हो गई।

Bigg Boss 19 Tanya-Malti Fight

Image Source: Instagram Jio Hotstar

आज बिग बॉस 19 में हुए 'भूतिया' टास्क में तान्या मित्तल( Tanya Mittal) और मालती चाहर( Malti Chahr) के बीच झड़गा हो गया। मालती चाहर ने तान्या को पूल में धक्का दे दिया, जिसके बाद तान्या रोने लगी। घरवालों ने तान्या को संभाला, तभी मालती तान्या के पास गई। मालती ने तान्या से कहा कि तुम रो क्यों रही हो? तान्या ने जवाब में कहा कि मैं तुम्हारे लिए नहीं रो रही हूं। इसके बाद मालती अपने मोड में आ गई। मालती ने सभी घरवालों को बताया कि तान्या इमोशनल कार्ड खेलती है। वह लोगों को इमोशनल करती है, तुम अभी तक उनका स्टाइल नहीं समझ पाए।

End of Feed