'जो पैसे कमाए थे, तुमने निकलवा दिये...'- BB 19 में शहबाज ने पढ़ी तान्या मित्तल की चिट्ठी! हंस-हंसकर लोट-पोट हुए सब

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Roast Tanya Mittal Over Imaginary Letter: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शहबाज बडेशा काल्पनिक चिट्ठी के जरिए तान्या मित्तल की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए। शहबाज बडेशा की बातें सुनकर बाकी घरवाले भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Roast Tanya Mittal Over Imaginary Letter: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन हुए चिट्ठी वाले टास्क ने हर किसी को रुला दिया। वहीं फरहाना भट्ट द्वारा नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ने से पूरा घर उनके खिलाफ नजर आया। गौरव खन्ना की एक गलती से घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को उनकी चिट्ठी ही नहीं मिल पाई, जिससे घरवाले और भी ज्यादा उदास हो गए। लेकिन अब इस उदासी में शहबाज बडेशा कॉमेडी का रंग घोलते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में शहबाज बडेशा, तान्या मित्तल के घर से आई काल्पनिक चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आए। उनकी बातें सुनकर घर में मौजूद बाकी लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

bigg boss 19 latest news (9)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में जहां तान्या मित्तल खाना बनाने में लगी रहीं तो वहीं शहबाज बडेशा ने उनके घर से आई काल्पनिक चिट्ठी पढ़ी। शहबाज ने कहा, "ये तान्या के पिता इंग्लिश में डियर तान्या, ये आपके पिता हैं। जितने भी हमने पैसे कमाए थे वो सारे तुमने निकलवा दिये। क्योंकि तुमने शो में इतने झूठ बोले, इतने झूठ बोले कि हमारे पास जितना भी था वो सारा चला गया। मम्मी तुम्हारी बोल रही हैं कि तान्या बेटा अब तुम्हारी साड़ियां आनी बंद हो जाएंगी, क्योंकि हमारे खुद के कुर्ते बिकने पर आ गए हैं। बेटा तू बकलावा बोल रही है दुबई का, दुबई कभी हम खुद नहीं गए तो तू क्या बकलावा कैसे खाती है। पासपोर्ट हमारा कभी बना नहीं। उसे पासपोर्ट नहीं गैस की कॉपी कहते हैं तो मत बोल। दूसरी बात तू बोल रही है कि तू ताजमहल के सामने कॉफी पीती है। कॉफी तुझे हमने कभी घर में नहीं पिलाई। अगर दूसरों के घरम में कॉफी बनती है तो हम बाहर जाकर केवल खुशबू ही लेते हैं। ध्यान रख तू अपना।"

End of Feed