Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा ने तान्या मित्तल पर की FIR, मुंह छुपाने पर मजबूर हुईं कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Files FIR Against Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तान्या मित्तल पर शहबाज बडेशा एफआईआर फाइल करने की बात करते नजर आए। वहीं उनकी बातें सुनकर तान्या मित्तल ने अपना मुंह छुपा लिया।

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Files FIR Against Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच धमाका देखने को मिल रहा है। गेम में हर कोई एक-दूजे को पछाड़कर आगे बढ़ने की कोशिश में लगा हुआ है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट की कमान संभाली। बीते दिन उन्होंने घर में गौरव खन्ना की कैप्टेंसी को लेकर मुद्दा उठाया। वहीं आज भी रोहित शेट्टी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट के साथ कई टास्क करते नजर आएंगे। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज बडेशा तान्या मित्तल पर एफआईआर करने की बात करते नजर आए।

shehbaz badesha on tanya mittal

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में घर में बोर्ड पर कुछ एफआईआर लगी थीं, जिन्हें रोहित शेट्टी पढ़ रहे थे और कंटेस्टेंट को उन्हें अपने मुताबिक दूसरे कंटेस्टेंट के खिलाफ दर्ज करानी थी। ऐसे में रोहित शेट्टी ने पूछा कि घर में कौन है जो खुद फेक है, लेकिन आपको फेक कहता है। इसपर तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना का नाम लिया और कहा, "चम्मच, अदरक, भिंडी और किचन से ज्यादा इनका मुद्दा आगे निकलता ही नहीं है।" वहीं रोहित शेट्टी ने अगला सवाल अशनूर कौर से पूछा कि कौन मतलब की दोस्ती करता है? इसपर अशनूर कौर ने तान्या मित्तल का नाम लिया और कहा कि इन्होंने फरहाना भट्ट से दोस्ती तो कर ली है, लेकिन वो मतलब की दोस्ती है।

End of Feed