Bigg Boss 19: मालती चाहर की बातें सुनकर घूमा सलमान खान का दिमाग, लताड़ते हुए बोले- आप मैदान छोड़कर भाग जाती हो

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Malti Chahar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि सलमान खान, मालती चाहर को उनके भद्दे कमेंट के लिए आड़े हाथों लेगें। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि आप मैदान छोड़कर भाग जाती हो।

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Malti Chahar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और लड़ाई देखने को मिलती है। बात-बात पर वे झगड़ते नजर आते हैं। लेकिन इन झगड़ों का हिसाब सलमान खान हर सप्ताह वीकेंड का वार पर करते हैं और कंटेस्टेंट्स को आईना भी दिखाते हैं। इस वीकेंड का वार भी सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे। इस लिस्ट में अमाल मलिक से लेकर शहबाज बडेशा तक का नाम शामिल है। जहां पहले अमाल मलिक से जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो सामने आया था तो वहीं अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान मालती चाहर को आड़े हाथों लेते नजर आए।

End of Feed