Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की जीत के लिए रुपाली गांगुली ने भी भरी हुंकार, बोलीं- जीतेंगे आप ही कपाड़िया जी...

Bigg Boss 19 Rupali Ganguly Supports Gaurav Khanna: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के फिनाले में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं अब गौरव खन्ना की जीत के लिए उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी ने भी कामना की है।

Bigg Boss 19 Rupali Ganguly Supports Gaurav Khanna: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब छह दिन ही बाकी रह गए हैं। जहां एक तरफ गौरव खन्ना ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है तो वहीं दूसरी ओर बाकी कंटेस्टेंट्स भी अपने प्रतियोगी को पछाड़कर आगे निकलने में लगे हुए हैं। 'बिग बॉस 19' में रहकर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने लोगों का खूब दिल जीता है। अब वह शो की ट्रॉफी भी जीतने की फिराक में हैं। वहीं दूसरी ओर टीवी के कई सितारे गौरव खन्ना को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें अब रुपाली गांगुली का नाम भी जुड़ चुका है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कैमरे के सामने ये तक कह दिया कि गौरव खन्ना जीतने के लायक हैं।

bigg boss 19 latest news (65)

फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट में मौजूद नजर आीं। लेकिन इस इवेंट में ही रुपाली गांगुली से सवाल किया जाता है कि इस बार 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना भी हैं, जो फिनाले में अपनी जगह बना चुके हैं, उन्होंने आपके साथ भी काम किया है और लंबा वक्त बिताया है सेट पर तो आप उनकी गेम पर क्या कहना चाहेंगी? रुपाली गांगुली ने अपने जवाब में गौरव खन्ना को तो सपोर्ट किया ही, साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स की भी तारीफ की।

End of Feed