Bigg Boss 19: रोहन मेहरा ने सरेआम उड़ाया फरहाना भट्ट का मजाक, बोले 'इसे कौन वोट कर...'

Rohan Mehra attacks on Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में दर्शकों को डबल शॉक लगा क्योंकि मेकर्स ने एक साथ अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स भी सवाल उठा रहे हैं। रोहन मेहरना ने ही फरहाना भट्ट को मिले वोट्स पर सवाल खड़े किए हैं।

Rohan Mehra attacks on Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 वीकेंड का वार ने कई दर्शकों के दिल तोड़ दिए। जो दर्शक इसे बड़े ही चाव से देख रहे थे, वो शो में हुए डबल इविक्शन से दंग हैं। बीती रात बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को एक साथ शो से बाहर कर दिया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल है। अभिषेक-नीलम को शो से जाना हुआ क्योंकि प्रणित मोरे ने अशनूर कौर को सेव कर लिया और गौरव खन्ना-फरहाना भट्ट को इन तीनों से ज्यादा वोट मिले थे। अभिषेक-नीलम के शो से बाहर होने के बाद रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और फरहाना भट्ट पर निशाना साथा है। रोहन ने सवाल खड़ा किया है कि वो कौन लोग हैं जो फरहाना को अभिषेक से ज्यादा वोट कर रहे हैं।

Rohan Bigg Boss 19

Image Source: Bigg Boss 19

रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर उड़ाया फरहाना भट्ट का मजाक

रोहन मेहरा बिग बॉस 19 को अच्छे से फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के डबल इविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और वोटिंग ट्रेंड्स पर सवाल खड़ा किया। रोहन मेहरा ने पूछा है कि फरहाना को कैसे अभिषेक से ज्यादा वोट मिल गए हैं। रोहन के ट्वीट के अनुसार, "बिग बॉस ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगा दिया ताकि अशनूर कौर को बाहर किया जा सके लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। थैंक्स प्रणित, तुम्हारी वजह से वो एकदम सेफ है और अब भी गेम में है। मुझे अभिषेक के लिए वाकई बुरा लग रहा है। अभिषेक ने कई लोगों के दिल जीते हैं। हालांकि मैं अब भी सोच रहा हूं कि फरहाना को कौन वोट कर रहा है। ऐसा हो ही नहीं सकता है कि उसे अभिषेक-अशनूर से ज्यादा वोट मिल जाएं।"

End of Feed