Bigg Boss 19: 'आप के अंदर दम ही नहीं.... बसीर अली ने किया गौरव खन्ना को टार्गेट, घर में खड़ा होगा नया बवाल!!

Bigg Boss 19 Latest Promo: बिग बॉस 19 के हर प्रोमो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहते है। शो के अंदर जो घमासान बना हुआ है, उसे देखकर फैंस का मनोरंजन हो रहा है। आज के एपिसोड में किचन की ड्यूटी करते हुए गौरव और बसीर आपस में लड़ पड़े। जिसके बाद घर का माहौल बदल गया।

Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का चटपटा रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 धूम मचा रहा है। बसीर अली( Baseer Ali) , गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) और तान्या मित्तल( Tanya Mittal) समेत सभी घर वाले फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में घर के अंदर नए कप्तान के लिए टास्क चल रहा है। इस टास्क के बाद एक नया हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल बसीर अली( Baseer Ali) , जो काफी समय से गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) से बात करना चाहते थे। आज उन्होंने गौरव को टार्गेट कर ही लिया। किचन की ड्यूटी करते हुए गौरव और बसीर आपस में लड़ पड़े। जिसके बाद घर का माहौल बदल गया।

Bigg Boss 19 Latest Promo:

Image Source: X

दरअसल गौरव खन्ना और बसीर अली दोनों किचन में ड्यूटी कर रहे होते हैं। बसीर अली, गौरव से कहते हैं कि आप ऐसा क्यों करते हो, तभी गौरव जवाब में कहता है कि मैंने तो मजाक में कहा था, तुम हर बात पर ट्रिगर हो जाते हो। उसके बाद घर के अंदर असली बहस देखने को मिलती है। जिसमें बसीर अली गौरव से कहता है कि "आप में दम नहीं है" , इसके जवाब में गौरव कहता है कि 'सब खत्म है'। बातों की ये बहस यूं ही चलती रहती है और बसीर अली कहता है कि चार हफ्तों में गौरव खन्ना का ऐसा रूप नहीं देखा।

End of Feed