Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में हर रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ, जिसके बाद कई लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। अब ये सभी लोग पूरे हफ्ते खुद को बचाने के लिए कुछ न कुछ अलग करेंगे। इस बीच मेकर्स ने बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें सभी घरवाले अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर छा गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
Pic Credit- Colors TV
नीलम से लेकर जीशान तक ने बिखेरा जलवा
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जारी किया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सबसे पहले बिग बॉस कहते हैं, ' BB शो में आप सभी का स्वागत किया।' इसके बाद जीशान कादरी ने शायरी करते हुए तान्या मित्तल पर निशाना साधा। वहीं नीलम गिरी ने अपने ठुमकों से सभी को घायल कर दिया है। बाकी लोग भी घर में अपना जलवा बिखेर रहे है। इस नए प्रोमो को देखकर ऐसा लगता है कि अपकमिंग एपिसोड में घरवाले अपना टैलेंट दिखाकर जनता का दिल जीतने वाले हैं। फैंस नए एपिसोड को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
इन 5 लोगों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक और तान्या मित्तल नॉमिनेट हो गए। नॉमिनेशन टास्क के दौरान कई बार घर में बवाल हुआ। मृदुल तिवारी और कुनिका के बीच भी जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान मृदुल तिवारी ने कुनिका की बोलती बंद कर दी। मृदुल तिवारी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। एक्स पर वो सुबह से ही ट्रेंड कर रहे हैं।
