BB 19: 'जो ढोंग करती है तू रोज...'- प्रणित ने उधेड़ी तान्या की बखिया, बीच में आईं फरहाना को भी दिया करारा जवाब

Bigg Boss 19 Pranit More Fight With Tanya Mittal And Farhana Bhatt: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रणित मोरे एक साथ तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की क्लास लगाते नजर आए

Bigg Boss 19 Pranit More Fight With Tanya Mittal And Farhana Bhatt: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर जज्बा और बढ़ता ही जा रहा है। हर कोई अपने प्रतियोगी को किनारे लगाने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं इन दिनों 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तकरार भी थोड़ी तेज हो गई है। शो से जुड़ा 'बिग बॉस 19' का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रणित मोरे फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल से झगड़ा करते नजर आए। प्रणित मोरे ने न केवल तान्या मित्तल को करारा जवाब दिया, बल्कि उन्होंने बीच में आईं फरहाना भट्ट को भी आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

bigg boss 19 latest news (55)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े प्रोमो वीडियो को देख फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। वीडियो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल प्रणित मोरे से कहती हैं कि मैं तुझसे बात कर रही हूं, इसे अपनी खुशकिस्मती समझ। इसपर प्रणित मोरे जवाब देते हैं कि हां मैं तो तुझसे बात करने ही आया था ना इधर। वहीं बीच में फरहाना भट्ट बोल पड़ती हैं, "तान्या तेरा हाथ नहीं उठता क्या?" इसपर प्रणित ने जवाब दिया, "लो आ गया सपोर्ट सिस्टम, ब्लूटुथ डिवाइस कनेक्टेड नाउ।" उनकी बात पर तान्या ने कहा कि अरे तू क्या कर रहा है ये नहीं अच्छा लग रहा। वहीं प्रणित ने जवाब दिया, "तू जो करती है अच्छा लगता है? ये जो ढोंग तू करती है रोज का।" उनकी बातों के बीच फरहाना भट्ट फिर से बोल पड़ीं कि तू इंसान वाली शक्ल बनाकर बात किया कर।

End of Feed