Bigg Boss 19 Update: टीवी दुनिया का हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स अब सीजन 19 के साथ लोगों का मनोरंजन करने वापिस आ रहे हैं। नए सीजन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। शो से जुड़ी नई-नई खबरें लीक होती रहती है जिसके चलते फैंस नए सीजन के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। हर बार की तरह ये सीजन भी सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस बीच खबर आई है कि बिग बॉस के घर में अब कुछ लोगों की एंट्री बंद हो गई।
अपकमिंग रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि इस सीजन मेकर्स सिर्फ टीवी और बॉलीवुड जगत के कलाकारों को घर में एंट्री देंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस 'बिग बॉस 19' में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को शो का हिस्सा नहीं बनाएंगे। मेकर्स ने ये फैसला क्यूँ लिया इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। इस सीजन को बड़ा बनाने के लिए मेकर्स शो को 5.5 महीनों तक ऑन एयर रखेंगे। 19वां अब तक का सबसे बड़ा बिग बॉस सीजन होने वाला है। रिपोर्ट्स का मानना है कि 19 जुलाई को शो टेलिकास्ट होगा।
खबर ये भी थी कि कंपनी बनिजय एशिया ने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया था। ऐसे में मेकर्स सोनी टीवी के साथ डील करने जा रहे थे। लेकिन कुछ समय बाद रुमर्स को खंडित कर दिया गया कि शो कलर्स टीवी पर ही प्रसारित होगा। बताया दें 19वें सीजन पर पूरा ध्यान देने के लिए इस साल 'बिग बॉस ओटीटी' लॉन्च नहीं किया जाएगा।
