Bigg Boss 19 Big Update: सलमान खान द्वारा सालों से होस्ट किया जा रहा शो 'बिग बॉस' हर बार जनता का मनोरंजन करने टीवी पर लौट आता है। हर साल इसके नए सीजन, ट्विस्ट और टर्न्स इसे अनोखा बनाते हैं। मेकर्स भी पूरी कोशिश करते हैं कि शो को पीछे सीजन से थोड़ा हटके बनाया जाए। अब बीते दिन बार्क ने टीआरपी रिलीज कर डाली जिसमें 'बिग बॉस 19' को सिर्फ 1.3 रेटिंग मिली। टीआरपी की रेटिंग मेकर्स को थोड़ा मुश्किल में डाल रही है। वहीं अब शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया जिसे सुन जहां कुछ लोग नाराज हुए तो कईयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आखिर क्या है ये बड़ी अपडेट पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक फैन पेज 'बिग बॉस 24x7' ने दावा किया है कि इस हफ्ते कोई भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट बेघर नहीं होने वाला। जी हाँ, मेकर्स ने दिवाली के त्योहार को देखते हुए इस हफ्ते का एलिमिनेशन टाल दिया है। वहीं इस हफ्ते एलिमिनेशन के दलदल में गौरव खन्ना, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी और मालती चाहर फंसे हुए हैं। हालांकि ये सच है या झूठ ये वीकेंड का वार एपिसोड में पता चलेगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले कई हफ्ते नो एलिमिनेशन के निकले हैं। पिछले वीक घर से जीशान कादरी कम वोटस के कारण एलिमिनेट हो गए जिसने घरवालों और जनता को एक बड़ा झटका दिया था। इन 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के फैंस इस खबर के बाहर आते ही खुशी से झूम उठे। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर मेकर्स के इस फैसले से खुश नहीं है कि हर बार कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन से बचाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीकेंड का वार की अपडेट सामने आई है जिसमें फरहना भट्ट, अमाल मलिक, मालती चाहर और नीलम गिरी सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का शिकार होंगे। बीते दिन घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसमें घरवालों को अपने परिवार की तरफ से आई चिट्ठी पढ़ने का मौका मिला। इस टास्क के दौरान अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट से खाने की प्लेट छीन उसे तोड़ दिया। घर में इस हफ्ते हुई ये गरमा गर्मी का पूरा हिसाब सलमान खान लेंगे।
