Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर चर्चा का विषय बना हुआ है। 19वें सीजन के साथ शो सिर्फ छोटे ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी धमाल मचा रहा है। शो को जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। शो की हर अपडेट जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। शो को शुरू हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं जिसमें जमकर हंगामा देखने को मिला था। इस बीच शो से जुड़ी खबर सामने आई है कि इस हफ्ते घर से कौन नॉमिनेट होगा उसका जिम्मा बिग बॉस ने किसी अन्य कंटेस्टेंट को दिया है।
Image Source: Jio Hotstar
रुमर्स हैं कि इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में पांचवें हफ्ते में होने वाले नॉमिनेशन की डोर नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) को दी गई है। पिछले हफ्ते नेहल चुड़ासमा को घर से बेघर कर दिया गया लेकिन वह इस समय सीक्रेट रूम में मौजूद हैं। मेकर्स ने नेहल चुड़ासमा को एक और मौका दिया है ताकि वो घरवालों की असलियत जान सके जिससे वो अनजान थीं। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन नॉमिनेट होगा ये घरवाले नहीं बल्कि नेहल चुड़ासमा फैसला लेंगी। देखना दिलचस्प होने वाला है कि नेहल किस घरवाले पर नॉमिनेशन के बादल बरसाएगी।
नेहल चुड़ासमा सीक्रेट रूम से घरवालों के लिए कई अहम फैसले भी ले सकती हैं। बता दें कि इस हफ्ते घर के कैप्टेन अभिषेक बजाज हैं जिसके चलते वो नॉमिनेशन से सेफ हैं। इसी के साथ आज के एपिसोड में कुनिका सदानंद और जीशान कादरी के बेहक भयंकर लड़ाई होगी। कुनिका खुद को मुंबई और जीशान को वासेपुर का गुंडा बताएंगी।
