Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा और बसीर अली के लव एंगल का बना मजाक, दर्शकों ने दिया रिश्ते को 'फेक' का टैग

Bigg Boss 19 Update: टीवी शो 'बिग बॉस 19' (BB 19) में बीते एपिसोड में दिखाया गया कि नेहल चुड़ासमा और बसीर अली का लव एंगल शुरू हो गया है। हालांकि इस एंगल को देख दर्शकों का माथा गरम हो गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों का जमकर मजाक बनाया।

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर इसए चटपटा बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में शो को 1.3 रेटिंग से ज्यादा कुछ नहीं मिल रहा जो एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। जैसे जैसे दिन बित रहे हैं घर में डायनेमिक्स भी चेंज होते हुए नजर आए। बीते एपिसोड में नेहल चुड़ासमा और बसीर अली के बीच प्यार के फुल उगते हुए देखे गए। अब घरवालों के साथ-साथ दोनों के रिश्ते का दर्शकों ने मजाक बनाते हुए अपनी राय दी।

Bigg Boss 19 Update

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कल पहले फरहाना भट्ट ने नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) से अपनी दोस्ती तोड़ी। इसके बाद अगली सुबह नेहल चुड़ासमा और बसीर अली (Baseer Ali) को एक साथ घरवालों ने कोजी होते हुए देखा। दोनों के बॉन्ड को देख अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना ने फेक कह डाला। नेहल ने फरहाना का पत्ता काट खुद बसीर को अपना बना लिया। ऐसे में ये देख नेहल जो पहले से ही ट्रोलर्स के निशाने पर थीं और उन्हे जमकर सुनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर नेहल और बसीर के इस लव एंगल को झूठा बोला और मजाक भी उड़ाया। एक यूजर लिखता है, 'ऑडियंस ने रिजेक्ट कर दिया ये #behal फेक लव एंगल, इससे अच्छा प्रणित मोरे का कॉमेडी ग्रुप अच्छा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनको देख के कोई वाइब नहीं आ रही।' ऐसे तमाम कमेंट्स दोनों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि ये लव एंगल किस मोड़ रुख लेगा।

End of Feed