Bigg Boss 19 से साफ हुआ नेहल चुडासमा का पत्ता, डबल एविक्शन के तहत बसीर अली पर भी गिरी गाज!

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama And Baseer Ali Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "बिग बॉस 19' को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से इस बार दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटा है।

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama And Baseer Ali Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। बीते सप्ताह बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिवाली का तोहफा देते हुए किसी का भी एविक्शन नहीं किया। लेकिन इस सप्ताह खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' से एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स को घर जाना पड़ा। इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे, जिसमें बसीर अली, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है। वहीं अब 'बिग बॉस 19' से डबल एविक्शन के तहत दो कंटेस्टेंट्स का सपना यहीं पर ही चूर हो गया।

bigg boss 19 double eviction

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से इस सप्ताह नेहल चुडासमा घर से बेघर हुई हैं। हैरत की बात तो यह है कि उनके साथ-साथ बसीर अली का पत्ता कटने की भी खबर सामने आई है। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में नेहल चुडासमा सबसे पीछे चल रही थीं। वहीं बसीर अली और प्रणित मोरे में कांटे की टक्कर थी। डबल एविक्शन की खबरों को देख कहा जा सकता है कि प्रणित मोरे ने बसीर अली को वोटिंग में मात देकर खुद को सुरक्षित कर लिया। दूसरी तरफ सबसे कम वोट मिलने के कारण नेहल को शो से बाहर होना पड़ा। वह एक बार पहले भी 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था।

End of Feed