Bigg Boss 19 Exclusive: क्या नीलम गिरी के मन में बसे हुए हैं अमाल मलिक? कहा, 'मैंने उसे आई लव यू बोला क्यूंकी...'

Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी दुनिया का मसालेदार शो 'बिग बॉस 19' से पिछले हफ्ते नीलम गिरी बेघर हो गईं। अब हाल ही में शो से आउट होते ही नीलम ने घर के राज खोले। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया की उन्होंने अमाल मलिक को 'आई लव यू' क्यूं बोला था? साथ ही तान्या मित्तल ने अमाल को भाई कहकर क्यूं बुलाया?

Bigg Boss 19 Exclusive: पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' के दर्शकों के लिए काफी शाकींग वाला दिन रहा। शो से दो अहम कंटेस्टेंट नीलम गिरी और अभिषेक बजाज डबल इविक्शन के चलते बाहर हुए। नीलम के बाहर होने पर उनके फैंस को खूब रोना तक आया। इस बीच नीलम ने घर से बेघर होते ही टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और तान्या मित्तल, अमाल मलिक के रिश्ते पर अपनी राय रखी।

Bigg Boss 19 Exclusive

Image Source: X Platform

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट रह चुकीं नीलम गिरी (Neelam Giri) ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक के रिश्ते को लेकर बात की। नीलम कहती हैं, 'मैं दोस्ती में कभी अपना भला नहीं देखती। मैं हमेशा तान्या की दोस्त रहूंगी। अमाल ने पहले 'भैया' कहना शुरू किया था। अगर वो इंसान खुद को उसका भाई ही कह रहा है, तो वो उसे भाई क्यों नहीं बोलेगी? मैं तो आसानी से कह देती कि मुझे तुम्हें भाई कहना पसंद नहीं। मैं उसे अपना दोस्त मानती हूँ। मुझे खुशी है कि तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने आखिरकार अमाल को 'भैया' कहा।" इसी के साथ अमाल मलिक को आई लव यू कहने पर भी नीलम गिरी ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने माहौल को हल्का करने के लिए 'आई लव यू' कहा क्योंकि सब परेशान थे। अमाल मलिक (Amaal Mallik) के साथ मेरा 'नोक-झोंक' वाला रिलेशन है। मैं उससे प्यार नहीं करती। मैं उसे एक दोस्त की तरह पर पसंद करती हूँ। वो बहुत अच्छा लड़का है। उसने कभी भी मेरे पीठ पीछे मेरे बारे में बुरी बातें नहीं कहीं। मैं उसकी बहुत इज्जत करती हूँ। वह बहुत शाय यानी शर्मिला इंसान है। इसलिए, मैंने उसे खूब छेड़ा।

End of Feed