Bigg Boss 19 Fame Neelam Giri To Star In Ekta Kapoor Project: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रहकर भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नीलम गिरी की गेम शुरुआत में तो धीमी रही, लेकिन बाद में उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। हालांकि कुछ वक्त पहले ही नीलम गिरी को 'बिग बॉस 19' से बेघर होना पड़ा। शो से निकलने के बाद नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' में मौजूद बाकी कंटेस्टेंस्ट्स की गेम पर भी जमकर पोल खोली। लेकिन अब नीलम गिरी (Neelam Giri) को लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक प्रोजेक्ट लगा है। इस प्रोजेक्ट के तहत वह डेली सोप क्वीन एकता कपूर के साथ काम करती हुई नजर आ सकती हैं।
फोटो क्रेडिट- नीलम गिरी, एकता कपूर इंस्टाग्राम
टेली चक्कर की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, नीलम गिरी (Neelam Giri) को एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने यू-ट्यूब वेंचर से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए नीलम गिरी को न्योता भेजा है। हालांकि अभी भोजपुरी एक्ट्रेस और प्रोडक्शन हाउस के बीच बातचीत जारी है। अगर चीजें सही रहती हैं तो नीलम गिरी जल्द ही बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम कर सकती हैं। साथ ही उनके करियर के लिए डिजिटल दुनिया के भी दरवाजे खुल जाएंगे। बता दें कि अभी तक नीलम गिरी या फिर प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' को लेकर किया था खुलासा
नीलम गिरी (Neelam Giri) से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया था कि क्या 'बिग बॉस' स्क्रिप्टेड होता है, क्योंकि हर साल ये दावा किया जाता है। लेकिन इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं बिल्कुल भी नहीं। मुझे नहीं लगता कि शो स्क्रिप्टेड है। ये एक रियलिटी शो है और सबकुछ यहां रियल है। जो लड़ाइयां भी होती हैं, वो भी सच हैं। इसमें कोई स्क्रिप्ट नहीं है।" बता दें कि नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने डांस से बिग बॉस के घर में भी धमाल मचा दिया था।
