Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर जगह ट्रेंड कर रहा है। इस सीजन को पहले ही हफ्ते जनता से अच्छा रीस्पान्स मिलता दिखाई दे रहा है। घर में 16 स्टार्स ने एंट्री ली जो ट्रॉफी जीतने की रेस में दौड़ रहे हैं। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस सीजन जनता को ज्यादा से ज्यादा मसाला देखने को मिले। इसी के साथ कल शो का पहला वीकेंड का वार हुआ जिसमें सलमान खान ने किसी को नहीं बक्शा। अब सोशल मीडिया पर दूसरे दिन के वीकेंड का प्रोमो सामने आया है जिसमें नीलम गिरी रोती हुई नजर आईं।
Image Source: Jio Hotstar Instagram
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि सलमान खान घरवालों को टास्क देंगे जिसमें उन्हे एक लीडर और फॉलोवर का नाम बताना होगा। बस फिर यही देखते हुए कंटेस्टेंट ने अभिषेक बजाज और नीलम गिरी (Neelam Giri) को टारगेट करना शुरू कर दिया। नीलम खुद को बहुत बुरा महसूस होता है क्यूंकी नॉमिनेशन के बाद ये तीसरी बार है कि घरवालों ने उन्हे टारगेट किया। फिर वही हुआ जो होता है नीलम चिल्लाते हुए सभी से कहती हैं कि भेड़चाल में चलना बंद करो, ये लोग मुझे टारगेट करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।'
नीलम का ये गुस्सा सलमान खान समेत अन्य घरवाले देखते हैं। इसी के साथ बता दें पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक और तान्या मितल नॉमिनेटेड है। देखना दिलचस्प होगा कि पहले ही दिन सलमान खान किसे घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
