Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का घर घर देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के चलते पूरा घर नॉमिनेट हुआ तो कंटेस्टेंट ने बगावत कर दी। कैप्टेन मृदुल तिवारी ने अपने दोस्तों का साथ दिया तो अन्य कंटेस्टेंट्स ने घर का काम करने से मना कर दिया। सिर्फ यही नहीं घरवाले मृदुल को ताने मारने से बाज नहीं आए और आखरी में अब कैप्टेन पूरे तरीके से इमोशनली टूट गए।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत हुई रोते हुए कैप्टेन मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) से जो कह रहे हैं, 'अरे इतना कमजोर कर दिया मुझे तीन दिन में। मैं सुबह उठता हूं ना सारा गार्डन साफ करता हूं, पूरा बेडरूम और कूड़ा साफ करता हूं। कोई कह दे आटा लगा दे वो काम करता हूं, बर्तन धोता हूं और सभी से अनुरोध कर रहा हूं। मैं तो भावुक हूं अपने इन लौंडों की वजह से।' अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे मृदुल तिवारी के आंसू ना देख सकें। अभिषेक फरहाना भट्ट से कहते हुए नजर आए कि तेरी कैप्टेंसी में उसने जरा सी भी चूं की? फरहाना ने जवाब में कहा उन्हे कोई सफाई नहीं देनी। प्रणित मोरे भी कहते हुए नजर आए फरहाना को तुझ कभी इमोशनल फीलिंग नहीं हुई? फिर मृदुल तिवारी चिल्लाते हुए कहते हैं कि कैप्टेंसी मिली उसका नाम ये रख दिया गया है कि कमजोर इंसान को दी गई। मैं कुनिका मैडम के भी हाथ जोद रहा हूं कि इतना कर लें। मृदुल को उनके सभी दोस्त शांत कराने की कोशिश करते हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद मृदुल तिवारी के फैंस सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट के सपोर्ट में बाढ़ ले आए। एक यूजर ने प्रोमो देख लिख डाला कि इस सीजन में साफ दिल वाले लोग नहीं आए हैं।
बीते 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में भी कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल किचन का काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में कैप्टेन मृदुल तिवारी ने जिम्मेदारी उठाते हुए खाना और रोटियां बनाई। सिर्फ यही नहीं मृदुल ने बर्तन भी धोए। मृदुल की कैप्टेंसी आखरी दिनों में बिल्कुल पूरे तरीके से खराब हुई। कुनिका सदानंद ने बीते एपिसोड में मृदुल को गलत फैसला लेने के चलते सजा दी थी।
