Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने अशनूर कौर के बेड पर फेंका पानी, मस्ती से नोक झोंक में बदला घर का माहोल

Bigg Boss 19 Latest Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले तमाशे का प्रोमो शेयर कर डाला। घर में अशनूर कौर और मृदुल तिवारी के बीच भयंकर लड़ाई होगी लेकिन ये पूरा मामला मस्ती से शुरू हुआ था कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Latest Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में मस्ती कब नोंक-झोंक में बदल जाती है ये पता ही नहीं चलता। कंटेस्टेंट जानते हैं कि एक छोटी सी बात को कैसे मुद्दा बनाकर लाइम्लाइट लूटी जाए। सोशल मीडिया पेज पर 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया जिसमें मृदुल तिवारी और अशनूर कौर की मस्ती लड़ाई में बदल गई। देखते ही देखते मृदुल ने अशनूर के बेड पर पानी फेंका और इसमें आग लगाने वाली कुनिका सदानंद निकली।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई मृदुल तिवारी से जो अशनूर कौर को चैलेंज देते हैं कि वो नहे स्विमिंग पूल में गिराकर दिखाए। अशनूर ऐसा करने में कामयाब होगी कि तभी कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल मृदुल को भड़काते हुए कहतीं हैं कि उसे नोएडा की कसम, अशनूर से बदला लेना। बस फिर क्या हुआ मृदुल भी पानी से भरी हुई बाल्टी लेकर अशनूर के पीछे भागने लगे। मृदुल ने अशनूर के चेहरे और बेड पर पानी फेंका जो अभिषेक बजाज को बिल्कुल पसंद नहीं आया। अशनूर कौर भी खफा होती हैं कि मृदुल नोंक-झोंक को एक बतमीजी में बदल रहे हैं। ऐसे में अभिषेक वर्सेज मृदुल तिवारी होने वाला है। दिलचस्प बात तो ये रही कि अशनूर के खिलाफ भड़काने वाली कुनिका निकली जो बाद में इनकि लड़ाई देख खूब हंसती है। अब अशनूर का स्टैंड लेते हुए अभिषेक बजाज अपने ही ग्रुप के सदस्य मृदुल से झगड़ा मोल लेंगे।

End of Feed