Bigg Boss 19: वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर ने पहले ही दिन फोड़ा बम, कंटेस्टेंट को मिला जनता से प्यार ही प्यार

Bigg Boss 19 News: पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' के घर में एक्ट्रेस मालती चाहर की एंट्री हुई। पहले ही दिन मालती का गेम देख हर कोई दंग रह गया और अब उन्हे इसके लिए जनता से तारीफ़ें मिल रही है। आइए जानें जनता का मालती की तरफ कैसा नजरिया है।

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। लगातार शो को जनता से भले प्यार मिल रहा है लेकिन टीआरपी लिस्ट में इसकि नैया डूबती हुई नजर आई। जी हाँ, पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो को 1.1 रेटिंग मिली जो बेहद निराशाजनक है। 'बिग बॉस 19' को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने पिछले हफ्ते दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री कराई जो भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती हैं। सोशल मीडिया पर जनता मालती को घर में देख उनकी तारीफ़ों के पुल बांध रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए दर्शकों के मालती को लेकर क्या कमेंट्स हैं।

Bigg Boss 19 Malti Chahar

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मालती चाहर (Malti Chahar) को पहले दिन देख जनता उनसे काफी इंप्रेस हुए। मालती ने एक-एक कर सभी के चेहरे पर लगा नकाब उतारा। लोगों को सबसे ज्यादा अच्छा टब लगा जब मालती चाहर ने तान्या मित्तल को एक्सपोज किया कि उनकी छवि बाहर कैसी है। सिर्फ यही नहीं मालती ने गेम को देख कई कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक भी दिया। बस इन्ही सब चीजों से जनता वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर से इंप्रेस हो गई है। X पर एक यूजर ने मालती के लिए लिखा, 'ध्यान दें, मालती चाहर कोई साधारण वाइल्डकार्ड नहीं हैं। वह सभी के लिए, खासकर महिलाओं के लिए, एक ख़तरा हैं। वह एक सरप्राइज़ पैकेज साबित होंगी।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मालती ने होमवर्क करके एंट्री ली है, गेम समझ गई मैडम। ब्यूटी विद ब्रेन।' लोगों ने मालती को बिग बॉस 19 की बेस्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री का टैग भी दिया। ऐसे तमाम कमेंट्स मालती की तारीफ को लेकर सोशल मीडिया पर मौजदू हैं।

End of Feed