'बाहर जाकर तुझे पता लगेगा...'- BB 19 में मालती ने फिर दिखाया तान्या को आईना, डर कर टास्क से मान बैठीं हार

Bigg Boss 19 Malti Chahar Expose Tanya Mittal Once Again: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मालती ने फिर से तान्या मित्तल की पोल खोली, जिसके बाद वह टास्क से ही हार मानकर बैठ गईं। इतना ही नहीं, वह जीशान के सामने फूट-फूटकर रोने भी लगीं।

Bigg Boss 19 Malti Chahar Expose Tanya Mittal Once Again: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स फिर से एक-दूजे के सामने नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क के लिए बिग बॉस ने जोड़ियां बनाई थीं। ऐसे में जहां अशनूर कौर और गौरव खन्ना साथ थे तो वहीं नेहल चुडासमा-नीलम गिरी, प्रणित मोरे-जीशान कादरी, शहबाज बडेशा और मृदुल तिवारी व तान्या मित्तल और मालती चाहर की जोड़ी बनी। लेकिन टास्क शुरू होने से पहले ही मालती चाहर ने तान्या मित्तल से कुछ ऐसा कह दिया कि वह डर गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

bigg boss 19 latest news (3)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि मालती चाहर ने तान्या मित्तल से कहा कि पहले ही बता दे कि कुश्ती करनी है। इसपर तान्या मित्तल ने जवाब दिया कि अरे मैं कहां कुछ कर रही हूं, मैं तो पहले ही डर गई तुझसे। मुझे मालूम नहीं है क्या तू क्या कर रही है, डरा रही है मुझे। इसपर मालती ने जवाब दिया, "वो तो बाहर जाकर पता चलेगा तुझे।" वहीं तान्या मित्तल ने कहा कि मुझे कुछ भी समझने की जरूरत नहीं है। लेकिन मालती चाहर ने कहा, "तेरी फैमिली को पड़ेगी।" उनकी बात सुनकर तान्या मित्तल थोड़ी हैरान हो गईं, जिसपर मालती ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "दूसरी तरीके से मैं तुझे समझा रही थी कि अपनी गेम बदल ले। परिवार को यानी कि परिवार को बुरा लगेगा ना जो चीजें तेरी बाहर आ रही हैं।"

End of Feed