'तेरी कब्र खोद दूंगी...'- Bigg Boss 19 में बसीर अली पर भड़कीं फरहाना भट्ट, पानी में फेंका एक-दूजे का सामान

Bigg Boss 19 Latest Promo: बिग बॉस 19 अपने धमाके साथ शुरू हो गया है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, फैंस का इन्टरेस्ट इसमें बढ़ता ही जा रहा है। फरहाना भट्ट ने जिस तरह से बिग बॉस में दोबारा एंट्री की है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। आज तो फरहाना ने बसीर अली से पंगा ले लिया, आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट प्रोमो

Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का मजेदार रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) के साथ ट्रेंड कर रहा है। इसे शुरू हुए एक हफ्ता हुआ है और यह फैंस की फेवरेट लिस्ट में आ गया है। बीती रात संडे को हुए वीकेंड के वॉर में सलमान खान ने एक-एक कर घर वालों की क्लास लगाई। इसके साथ मस्ती-मजाक भी हुआ। वीकेंड के वॉर के बाद घर के अंदर की हलचल कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है, घर के अंदर नया झड़गा शुरू हो गया है। बसीर अली ( Baseer Ali) और फरहाना भट्ट( Farahana Bhatt) के बीच इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि बसीर ने फरहाना का बिस्तर पूल में फेंक दिया।

Bigg Boss 19 Latest Promo

Image Source: Colours Instagram

रोने लगी नीलम गिरी

कल रात के बाद से ही नीलम गिरी( Neelam Giri) लोगों के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। सामने आए प्रोमो में नीलम कहती दिखाई दे रही है कि जब सब अपनी राय दे रहे हैं तो मैं क्यों नहीं? इसके जवाब में फरहाना कहती है, 'जवाब देने को कहा है फालतू बकवास करने को नहीं'। इसे सुनकर नीलम रोती हुई तानिया के पास जाती है।

End of Feed