Bigg Boss 19: हलवे के चक्कर में फिर भिड़ीं कुनिका और तान्या, मालती चाहर ने किया नेहल के कपड़ों पर भद्दा कमेंट

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Fight With Tanya Mittal: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' जंग का मैदान बन चुका है। शो में जहां हलवे के चक्कर में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद लड़ते नजर आएंगे तो वहीं दूसरी ओर मालती चाहर ने नेहल के कपड़ों पर भद्दी टिप्पणी करके अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है।

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Fight With Tanya Mittal: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता है, जिससे शो एंटरटेनमेंट का गढ़ नहीं बल्कि जंग का अखाड़ा लगने लगा है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स सलमान खान के सामने झगड़ा करने में भी जरा भी नहीं हिचकते हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर अपडेट सामने आ रहा है कि कुनिका सदानंद-तान्या मित्तल और नेहल चुडासमा व मालती चाहर की घर में जमकर लड़ाइयां हुईं। झगड़े के बीच मालती चाहर ने नेहल चुडासमा के कपड़ों पर भी ऐसी टिप्पणी की, जिसने बसीर अली का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

bigg boss 19 latest news (7)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल का झगड़ा हलवे पर हुआ। शो में तान्या मित्तल ने हलवा बनाने की बात कही, लेकिन कुनिका सदानंद का कहना था कि हलवा किसी एक के लिए नहीं बल्कि सबके लिए बनेगा। लेकिन तान्या मित्तल ने सबके लिए हलवा बनाने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में नेहल चुडासमा बतौर कैप्टन दोनों के बीच आईं और उन्होंने कहा कि हलवा सबके लिए बनेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के हलवा लेने पर भी तंज कसा, जिससे गुस्से में तान्या ने हलवा वापिस रख दिया।

End of Feed