Kunickaa Sadanand Revealed Secret: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बीते दिन कुनिका सदानंद बेघर हुईं। कुनिका को लोगों ने ऑनस्क्रीन वैमप का किरदार निभाते हुए देखा है लेकिन इस शो के बाद उनकी छवि लोगों के दिमाग में बिल्कुल बदल गई। कुनिका अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रही लेकिन इस दफा उन्हे अपनी दिलेरी और अच्छाई के लिए पसंद किया गया। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि कुनिका ने जाते-जाते एक राज खोला जो कहीं ना कहीं हद तक दर्शकों और घरवालों को पहले से पता पता था।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से एलिमिनेट होने के बाद कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने एक ऐसा राज खोला जो उन्होंने अपने दिल में काफी समय से छुपाया हुआ था। मेन गेट से बाहर जाने से पहले कुनिका सदानंद ने कहा कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को मैंने शुरू से अपने बेटे समान ही माना। मैंने इसलिए शो में इसका जिक्र नहीं किया क्योंकि मुझे लगा कि लोगों फिर से कहेंगे कि दोनों इमोशनल माँ और बेटे वाला कार्ड प्ले कर रहे हैं। ये सुन गौरव खन्ना कुनिका से गले मिलते हैं और साथ ही पैर को छूकर उनका अशीर्वार भी लिया। कुनिका ने गौरव पर जमकर प्यार लुटाया और अन्य कंटेस्टेंट्स पर भी। दरअसल 'बिग बॉस 19' जब शुरू हुआ था तब कुनिका और गौरव की बान्डिंग काफी अच्छी हो गई थी। शो के शुरुआती दिनों में दोनों ने एक दूजे का जमकर साथ दिया था। हालांकि तान्या मित्तल और अन्य घरवालों ने दोनों को माँ और बेटे का टैग देना शुरू कर दिया और इनके रिश्ते मैं दीवार खड़ी कर दी। जनता को पहले ही दिन गौरव और कुनिका का बॉन्ड काफी अच्छा लगा था।
रियलिटी शो के होस्ट सलमान खान ने जब कुनिका को घर से एलिमिनेट होने की खबर सुनाई तो सभी शॉक हो गए थे। कुछ समय तक किसी को यकीन नहीं हुआ कि कुनिका शो से बेघर हो सकती हैं। अभी सोशल मीडिया पर कुनिका के फैंस उनपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। बता दें इस सीजन की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ही थीं।
