Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने नेशनल TV पर मालती चाहर को बताया 'लेस्बियन', भड़के दर्शकों ने जमकर लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Calls Malti Chahar Lesbian: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स एक-दूजे पर कमेंट करते नजर आते हैं। हाल ही में शो में कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को 'लेस्बियन' कहा, जिसे देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Calls Malti Chahar Lesbian: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के कारण चर्चा में रहते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से झगड़े के साथ-साथ जमकर एक-दूसरे पर कमेंटबाजी भी करते नजर आते हैं। कई बार कमेंट के चक्कर में वे हदें कब लांघ जाते हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं चलता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में ऐसा ही काम अब कुनिका सदानंद ने किया है, जिसके लिए वह बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। कुनिका सदानंद ने नेशनल टीवी पर मालती चाहर को लेस्बियन बताया, जिसे देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

malti chahar tagged as lesbian

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) का क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों को निराश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल से कहती नजर आईं कि उन्हें लगता है कि मालती चाहर लेस्बियन हैं। वहीं जब तान्या ने पूछा कि क्यों? तो बॉलीवुड एक्ट्रेस का कहना था कि वह घर में मालती चाहर के एक्शन देख सकती हैं। 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद की इस हरकत पर दर्शकों ने उन्हें जमकर लताड़ा।

End of Feed