Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दिन पर दिन काफी मजेदार होता जा रहा है। हर दिन नए एपिसोड में मेकर्स ट्विस्टर और टर्न्स लेकर दर्शकों के आगे हाजिर हो जाते हैं। मेकर्स की इस मेहनत का असर शो के बढ़ते व्यूज पर दिख रहा है। धमाकेदार टास्क और नॉमिनेशन से कंटेस्टेंट्स जनता का भी जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो लॉन्च कर दिया जिसमें काजोल और जीशु सेनगुप्ता नजर आएंगे। सलमान खान संग काजोल की मस्ती देखने लायक है, यहाँ डालिए प्रोमो पर एक नजर।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत सलमान खान (Salman Khan) से होगी जो मंच पर काजोल और जीशु सेनगुप्ता को बुलाएंगे। जीशु सलमान और काजोल (Kajol) से फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का सीन करने के लिए गुजारिश करेंगे। ऐसे में काजोल चुटकी लेते हुए कहेंगी, 'ये मौका अच्छा बस अपनी टी-शर्ट निकाल दो।' इसके बाद काजोल सलमान खान संग पति अजय देवगन का गाना 'पहला तू दूजा तू' का हुक स्टेप कर मजाक उड़ाएंगी। आखिर में दोनों मिलकर गाने 'ओढनी ' पर डांस कर लोगों की पुरानी यादें ताजा कर देंगे।
काजोल और जीशु सेनगुप्ता अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल 2' का प्रोमोशन करने पहुंचेंगे। फिल्मों के बाद अब काजोल अपनी पकड़ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बना रही हैं। शो में आकार काजोल और जीशु घरवालों से भी बातचीत करेंगे। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, बसीर अली और नेहल चुड़ासमा नॉमिनेटेड हैं। रुमर्स हैं कि नेहल शो से बाहर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में कैद होंगी। वहीं अब घर के नए कप्तान अभिषेक बजाज बने जिसको लेकर घर में कई कंटेस्टेंट्स विरोध करते हुए दिखाई दिए।
