Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगी जेनिफर मिस्त्री? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 19 Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो के लिए मेकर्स बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे को अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि टीवी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया है। इस विषय पर जेनिफर ने चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 19 Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 19 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस शो का अच्छा खासा बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें को इस बार मेकर्स बिग बॉस के लिए चर्चित और बड़े सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि मेकर्स ने एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को अप्रोच किया था। हालांकि मल्लिका ने ये साफ कर दिया था कि वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगी। अब ये खबर सामने आई है कि जेनिफर मिस्ट्री और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है।

bb 19

Pic Credit- jennifer mistry/ Salman Khan (instagram)

क्या बिग बॉस 19 में नजर आएंगी जेनिफर मिस्त्री

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री इन दिनों चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती है। इसपर जेनिफर मिस्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। स्क्रीन के साथ बातचीत में जेनिफर ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। बिग बॉस 18 के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था लेकिन इस बार उन्हें नहीं बुलाया गया है। बीते दिनों मल्लिका शेरावत के नाम की चर्चा हो रही थी। इसे लेकर मल्लिका ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और कभी नहीं करूंगी। धन्यवाद।'

End of Feed