Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ धमाल मचा रहा है। आए दिन शो में ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश होती है। जहां एक तरफ शो को ओटीटी पर बेहद प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ टीआरपी लिस्ट में इस शो कि नैया डूबती हुई नजर आई। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो 'बिग बॉस 19' को 1.1 रेटिंग मिली। जी हाँ, इस शो की टीआरपी दिन पर दिन गिरती जा रही है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर दर्शकों के होस्ट सलमान खान और मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। आखिर ऐसा क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अमाल मलिक (Amaal Mallik) के बीच झड़प हुई थी। दोनों हाथापाई पर उतर आए थे। ये मुद्द सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार एपिसोड में उठाया। अमाल मलिक को समर्थ देते हुए सलमान खान ने अभिषेक बजाज को गलत ठहराया। सलमान खान का कहना था कि अभिषेक ने पहले अमाल मलिक को उकसाना शुरू किया। सिर्फ यही नहीं सलमान ने अभिषेक बजाज को सुनाया और अमाल मलिक के लिए तारीफ़ों के पुल बांधे। ये देख हर की दंग रह गया। सलमान ये भी साफ किया कि कुनिका सदानंद ने सुरसुरी शब्द का गलत मतलब निकाला। ऐसे में इस एपिसोड को देख जनता का मानना है कि सलमान खान अमाल मलिक की छवि सुधारने के लिए पक्षपाती हो रहे हैं।
X पर शो के एक फैन पेज ने लिखा, ' इस शो को सचमुच एक ऐसे होस्ट की जरूरत है जो वास्तव में एपिसोड को रोजाना देखे और क्रिएटिव द्वारा बताई गई बातों को सिर्फ दोहराए।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' वाह, पता ही नहीं था 'बिग बॉस 19' अमाल मलिक की PR एजेंसी है। अभिषेक बजाज को सिर्फ़ अपनी चमक दिखाने के लिए खलनायक बनाया जा रहा है? वाकई, शानदार कहानी। और सलमान खान? बिल्कुल निष्पक्ष... हमेशा की तरह।' ऐसे तरह तरह के ट्वीट शो बिग बॉस 19 और सलमान खान की आलोचना करते हुए नजर आए।
