Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का शो हिट शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। शो में हर रोज कंटेस्टेंट्स कुछ नया कर रहे हैं। इस शो को जीतने के लिए तमाम लोग अपनी पूरी मेहनत कर रहे हैं। वहीं मेकर्स भी शो को दिलचस्प बनाने के लिए नए-नए पैतरे आजमा रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 19 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि सलमान खान के शो में एक इंडियन क्रिकेटर की बहन की एंट्री होने वाली है। इस खबर से सभी लोग खुश है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
Pic Credit- Jio Hotstar
बिग बॉस 19 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, दीपक चाहर शो में अपनी बहन मालती चाहर को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर छोड़ने के लिए एंट्री करेंगे। मालती चाहर अब बिग बॉस हाउस का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अगर सच में ऐसा होता है कि शो को फॉलो करने वाले लोग पक्का खुश हो जाएंगे। इससे पहले शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री किया था। उनके आने से घर में काफी कुछ बदल गया। अभ मालती की एंट्री के बाद भी काफी कुछ होने वाला है।
कौन हैं मालती चहर
दीपक चाहर की बहन मालती चाहर एंक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने फेरे ए ड्रीम हाउसवाइफ, जीनियस, सदा वियाह होया जी जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2009 में वो मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकी है। मालती चहर सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मालती का हर एक पोस्ट वायरल हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में फरहाना भट्ट और अशनूर कौर में झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूजे को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। फरहाना भट्ट और अशनूर कौर के बीच काफी ज्यादा विवाद हुआ है। सभी कंटेस्टेंट्स ने इन दोनों को शांत करने की पूरी कोशिश की।
