Bigg Boss 19: चंद घंटों में सिमट गई गौरव खन्ना की कैप्टेंसी, घरवालों ने मिलकर किया सत्ता का फेर पलट

Bigg Boss 19 Captaincy Controversy: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आखिरकार गौरव खन्ना नए घर के कप्तान बने लेकिन कुछ ही घंटों के लिए। घरवालों ने मिलकर गौरव खन्ना को कैप्टेंसी की गद्दी से उठाकर फेंक डाला और इसमें साथ दिया बिग बॉस ने। क्या है ये पूरी कैप्टेंसी की कहानी जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Captaincy Controversy: टीवी दुनिया का घर घर देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर शो ने टीआरपी लिस्ट में 1.5 रेटिंग बटोरी जो मेकर्स के लिए काफी अच्छी बात है। जैसा की आपको मालूम है घर में नए कैप्टेन का चुनाव हुआ जिसमें गौरव खन्ना ने बाजी मार ली। चंद घंटों बाद ही गौरव खन्ना की कैप्टेंसी को नजर लगी और सत्ता दह गई। गौरव खन्ना को कैप्टेंसी की गद्दी से हटाया घर में रह रहे घरवालों ने लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Captaincy Controversy

Image Source: Jio Hotstar

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में घरवालों ने आरोप लगाया कि बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क में पक्षपात कर रहे थे और जानबूझकर गौरव खन्ना को अच्छे ऑप्शन विकल्प उन्हें कैप्टन बनाया। अमाल मलिक, फराह भट्ट और कुनिका सदानंद ने कहा, "बिग बॉस खेल गए" और उन्होंने गौरव को चालाकी से कैप्टन बना दिया। ये बात बिग बॉस सुन लेते हैं और लगातार आरोपों से हो गए। ऐसे में सभी को असेंबली रूम में बुलाया और बिग बॉस ने कैप्टेंसी के लिए एक नए टास्क की घोषणा कर डाली। इस टास्क में घरवालों को गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा में जिसे कैप्टेन बनाना चाहते है उसका नाम पेपर पर लिखें। ज्यादा वोट मिलने के चलते शहबाज़ बडेशा (Shehbaz Badesha) घर के नए कैप्टन बने। हालांकि, राशन सिर्फ 30% ही मिलेगा है। इस बीच बिग बॉस बताते हैं कि गौरव भी अब अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ नॉमिनेट हो जाते हैं। घरवालों ने मिलकर कुछ ही घंटों में गौरव खन्ना की कैप्टेंसी सत्ता को बदलकर रख दिया। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) इस हरकत से काफी नाराज होते हैं क्यूंकी काफी समय से घर के नए कप्तान बनना चाहते थे।

End of Feed