Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के एलमिनेशन से खुश हुई जनता-जनार्दन, कहा, 'झूठ की फैक्ट्री आउट...'

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रॉफी की रेस से कुछ दूर पहले ही तान्या मित्तल शो से एलिमिनेट हो गई जो उनके फैंस के लिए एक झटका है। वहीं कुछ फैंस इस एलिमिनेशन से खुश नजर आए।

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आज दुनियाभर में सुर्खियों में छाया हुआ है। शो का आज यानी 7 दिसंबर की रात ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जनता की धड़कन भी तेजी होती जा रही है कि आखिर कौन ट्रॉफी जीतेगा। वहीं शो के अब टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और गौरव खन्ना। इस बीच एक बड़ी खबर हाथ लगी है कि 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी की रेस से एक सदस्य बाहर हो गया है। ये कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल हैं।

Tanya Mittal Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

ये भी पढ़ें:

जी हाँ, शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले में एविक्ट होने वाली दूसरी सदस्य बनी तान्या मित्तल। सोशल मीडिया और स्पिरिचुल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा का अधूरा रह गया। जैसे ही ये लोगों को ये पता चला जहां लोगों का दिल टूटा तो कईयों ने इसे अच्छा बता दिया। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के एलिमिनेशन पर काफी मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने X पर दुख जताते हुए लिखा, 'बुरा लगा कि एक एंटरटेनर को निकाल दिया।' वहीं दूसरे यूजर ने खुशी जाहीर करते हुए लिख डाला, 'बिग बॉस को ये काम पहले कर देना चाहिए था। एक और यूजर ने भगवान का शुक्रिया करते हुए लिखा, आखिरकार झूठ की फैक्ट्री मित्तल आउट।' ऐसे तमाम यूजर तान्या के एलिमिनेशन का जश्न मना रहे हैं।

End of Feed