Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी 'टिकेट टू फिनाले' की चाबी, टास्क जीतकर बनाया अपना रास्ता?

Bigg Boss 19 Ticket To Finale: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स हैं कि इस एक कंटेस्टेंट ने अन्य घरवालों को हराकर 'टिकेट टू फिनाले' को अपने नाम कर लिया है। कौन है ये सदस्य जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Ticket To Finale: बिग बॉस 19 के घर में गेम का रोमांच चरम पर है। इसी बीच आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका सभी कंटेस्टेंट बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। कड़ी टक्कर और चालाकी से भरे टास्क के बाद एक कंटेस्टेंट ने अपने नाम कर ली ‘टिकट टू फिनाले’ की चाबी। रुमर्स हैं कि इस कंटेस्टेंट ने बेहद ही शातिर दिमाग से टास्क पूरा कर ये सुनहरा मौका अपने नाम किया। कौन है ये कंटेस्टेंट जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Ticket To Finale

Image Source: Jio Hotstar

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का 'टिकेट टू फिनाले' को टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने जीत लिया है। टास्क सेटअप में, गौरव को मालती और अशनूर के सामने रखा गया था, जबकि शहबाज़ ने टास्क के दौरान हेल्पर की भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव ने दमदार परफ़ॉर्म किया और टिकेट टू फिनाले अपने नाम किया। लेकिन अब तक इस टास्क का एपिसोड टीवी पर टेलिकास्ट नहीं हुआ जिसका अभी जनता को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अगर सच में गौरव खन्ना ने टिकेट टू फिनाले जीत लिया होगा तो ये उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी। वहीं टिकेट टू फिनाले के दावेदार बने थे अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट। टिकेट टू फिनाले मिलने के बाद क्या गौरव खन्ना का गेम बदलेगा या नहीं देखना दिलचस्प होने वाला है।

End of Feed