Bigg Boss 19 Promo: आखिरकार टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले वीक में प्रवेश कर चुका है। जनता के बीच इस चीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रही है कि कौन सा कंटेस्टेंट विनर बनेगा। घर में इस समय फिनाले की गरमा गर्मी बनी हुई है। आखरी हफ्ते में भी घरवालों के बीच लड़ाइयाँ खत्म होने का नाम नहीं ले रही। आज के एपिसोड में होने वाले हंगामे का प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मीडिया ने फरहाना भट्ट को कहा 'बदतमीज' तो गौरव खन्ना को बताया 'लोमड़ी', तान्या की भी खोली पोल
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) प्रोमो कि शुरुआत हुई गौरव खन्ना से जो कहते हैं, 'जो करना है करो, मैं ऐसे ही बात करूंगा तुम्हें नहीं रहना है तो जाओ।' ये सुन तान्या मित्तल कहती हैं कि आप मुझे से बतमीजी से बात ना करें। मैं अपना खाना अब से खुद बनाऊँगी क्योंकि ऐसे कैप्टेन के लिए काम नहीं करना चाहूंगी। मैं बतमीजी में किसी का टोन नहीं लूंगी और ना ही मैं किसी की नौकर हूं। वहीं दूसरी तरफ प्रोमो में फरहाना भट्ट सवाल उठाएंगी कि मेरी और अमाल मलिक की दोस्ती क्यों हो रही है? सब फरहाना के खिलाफ हो जाएं क्यूंकी तुझे सभी के पास रहना है। दरअसल फरहाना ये सवाल मालती चाहर पर उठा रही हैं। बदले में मालती चाहर कहती हैं कि फरहाना भट्ट का लो स्टैंडर्ड है, गेट लॉस्ट। दोनों के बीच एक बार फिर तू तू मैं मैं देखने को मिली। इससे पहले मालती चाहर ने पिछले हफ्ते फरहाना भट्ट को लात मारी थी। फिनाले से पहले घर में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े जनता को खूब एंटरटेन कर रहे हैं।
बता दें बीते हफ्ते 'बिग बॉस 19' में डबल एविक्शन हुआ जिसमें अशनूर कौर और शहबाज बडेशा बेघर हुए। अशनूर को तान्या मित्तल पर हाथ उठाने के लिए सलमान खान ने बाहर का रास्ता दिखाया तो शहबाज कम वोटस के चलते एलिमिनेट हुए। ऐसे में अब शो को अपने टॉप 6 खिलाड़ी मिल गए हैं जिसमें फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, मालती चाहर, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल का नाम शामिल है। शो का फिनाले 7 दिसंबर को होगा जिसमें जनता को 19वें सीजन का विनर मिलेगा।
