Bigg Boss 19: मीडिया के इस तीखे सवाल पर रो पड़े गौरव खन्ना, सपोर्ट में आए अमाल मलिक भी बोले- ये सही नहीं था

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Gets Emotional On Media's Question: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स को अपने तीखे सवालों से घेरा हुआ है। लेकिन एक सवाल उनका ऐसा रहा, जिसपर गौरव खन्ना के आंसू निकल आए। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' का प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Gets Emotional On Media's Question: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में मीडिया की एंट्री हुई, जिन्होंने सभी घरवालों को अपने तीखे सवालों से घेरने की कोशिश की। लेकिन 'बिग बॉस 19' का मीडिया राउंड यहीं खत्म नहीं होता है। बल्कि आज के एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स उनके निशाने पर नजर आएंगे। वहीं हाल ही में इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मीडिया का एक सवाल सुनकर गौरव खन्ना रो पड़े।

bigg boss 19 latest news (63)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मीडिया ने गौरव खन्ना से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल किया। 'बिग बॉस 19' में एक पत्रकार ने गौरव खन्ना से सवाल किया कि आपकी पत्नी को बच्चे नहीं चाहिए। तो आपने एस्ट्रोलॉजर से सवाल क्यों किया कि आपकी किस्मत में पापा बनना है या नहीं? आप जानते हैं कि आपकी पत्नी बच्चे नहीं चाहतीं तो क्या ये बहुत कैलकुलेटिव कदम था सिर्फ पति कार्ड खेलने का और सहानुभूति बटोरने का? मीडिया का ये सवाल सुनकर गौरव खन्ना भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि ये बहुत निजी सवाल है। दूसरी ओर अमाल मलिक ने भी कहा कि ये सवाल सही बिल्कुल नहीं है।

End of Feed