Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हाल के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की एंट्री हुई। दोनों के बीच का बॉन्ड देख फैंस फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले रोमांस का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस गौरव और आकांक्षा की केमिस्ट्री पर फिदा हो गए। लेटेस्ट 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) से जो कहती हैं, 'कैप्टेन शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) क्या हम दोनों किस कर सकते हैं?' ऐसे में शहबाज कहते हैं कि ये डुप्लिकेट किस नहीं आपको शो करना है की हम एक दूजे से प्यार करते हैं। दरअसल शहबाज गौरव और आकांक्षा को लिप टू लिप वाली किस करने को कहते हैं तो गौरव खन्ना ने फैमली शो का हवाला दिया। गौरव और आकांक्षा एक दूजे को गाल पर किस कर लेते हैं तो शहबाज कहते हैं, 'ये किस होती है? ये तो मैन 20 बार मृदुल की लेता था दिन में। शहबाज की ये बात सुन सभी जोर जोर से हंसने लगते हैं।
Image Source: JioHotstar Reality Instagram
प्रोमो में आगे अमाल मलिक अपनी मधुर आवाज में रोमांटिक गाना गाते हुए दिखाई दिए जिसपर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला डांस कर रहे हैं। बिग बॉस ने कपल को टास्क दिया है कि उनके एक अच्छा रोमांटिक डांस पर्फॉर्म करना होगा। गौरव आकांक्षा एक दूजे के करीब आकार रोमांस के साथ-साथ डांस करते हैं तो अन्य घरवालों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं। सिर्फ यही नहीं गौरव खन्ना चुन्नी से 'आशिकी 2' वाला आइकॉनिक पोज भी करते हैं।
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के बीच का रोमांस देख फैंस भी काफी इंप्रेस हुए। बता दें साल 2016 में गौरव और आकांक्षा ने एक दूजे के सात सात फेरे लिए थे। गौरव और आकांक्षा की मुलाकात सबसे पहले एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। सिर्फ 10 महीने बाद दोनों ने फैसला ले लिया कि वे एक दूजे से शादी करने के लिए तैयार हैं। गौरव और आकांक्षा की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं।
