Bigg Boss 19: घर की सत्ता संभालने वाली पहली कैप्टन बनी ये हसीना, अब एक-एक को इशारों पर नाचकर कराएगी काम

Bigg Boss 19 This Actress Become First Captain Of The House: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' की गेम ने नया रुख लेना शुरू कर दिया है। बीते दिन आए एपिसोड में 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क का ऐलान हुआ था। वहीं अब उस कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है, जिसके हाथ घर की सत्ता लगी है।

Bigg Boss 19 This Actress Become First Captain Of The House: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर धाक जमानी शुरू कर दी है। "बिग बॉस 19' को शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, वहीं आए दिन सलमान खान के शो में नया ड्रामा देखने को मिलता है। बीते कुछ दिनों से 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स के बीच ड्यूटी को लेकर खींचतान चल रही है। ज्यादातर घरवालों का आरोप है कि गौरव खन्ना सिर्फ ड्यूटी बांटने का काम कर रहे हैं और खुद कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' ने भी बीते दिन कंटेस्टेंट्स से सवाल किया कि घर में किसी की कमी है, जो कि कोई और नहीं बल्कि घर का कैप्टन है। बीते दिन ही 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कैप्टेंसी टास्क का ऐलान हुआ। खास बात तो यह है कि आज शो के वपहले कैप्टन का नाम भी सामने आ चुका है।

bigg boss 19

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

End of Feed