Bigg Boss 19 Fight Alert: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर रोज कोई नया तमाशा देखने को मिलता है। घर में चल रहे कलेश ने दर्शकों को बांधे हुआ है। इस बार की डेमोक्रेसी वाली थीम ने जनता का दिल लूट लिया। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, नेहल चुड़ासमा, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, जीशान कादरी, प्रणित मोरे, नीलम गिरी और तान्या मित्तल एलिमिनेशन के गड्ढे में हैं। अब हाल ही में शो के फैन पेज ने दर्शकों को एक बड़ी अपडेट दी है कि घर में आने वाले एपिसोड में फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज एक दूजे से भिड़ेंगे।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी से पत्नी आकांक्षा चमोला को हुई जलन, पति को क्यूं नहीं कर रही सपोर्ट?
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से खबर सामने आ रही है कि अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बजाज दोपहर के वक्त घर में सोते हुए पाए गए। क्यूंकी घर में दिन के समय सोना मना है बिग बॉस कुकडू वाला अलार्म बजाते हैं। बार बार अलार्म बजता है लेकिन अभिषेक बज उठने का नाम नहीं लेते। इस समय घर की कप्तान फरहाना भट्ट हैं जिन्होंने अभिषेक को उठाने की कोशिश भी की थी। कई बार फरहाना ने अभिषेक बजाज को ऐसा करने से मना किया लेकिन कंटेस्टेंट नहीं माने। ऐसे में फरहाना भट्ट ने कप्तान की ड्यूटी निभाते हुए अभिषेक बजाज पर पानी की बाल्टी फेंक दी। ये देख घर में हर कोई दंग रह गया। इसके बाद वही हुआ अभिषेक और फरहाना भट्ट के बीच जमकर लड़ाई हुई और दोनों एक दूजे के साथ गाली गलौच करने लगे।
इस पूरे तमाशे के बाद 'बिग बॉस 19' का घर दो गुटों में बंट गया। कई कंटेस्टेंट ने फरहाना को समर्थन दिया क्यूंकी ये एक कप्तान की ड्यूटी है। वहीं एक ग्रुप का मानना है कि कप्तानी की आड़ में फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज संग गलत किया। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान ये मुद्दा उठाएंगे या नहीं।
