Bigg Boss 19: तान्या-नीलम के बाद इन दो कंटेस्टेंट की दोस्ती में पड़ेगी दरार, छाए शक के बादल

Bigg Boss 19 News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कल के एपिसोड में फरहाना भट्ट अपनी दोस्त नेहल चुडासमा पर शक की उंगली उठाते हुए देखा गया। क्या अब ये बेस्टफ्रेंड की जोड़ी टूटने वाली है? जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कोई नया तमाशा होता है। कंटेस्टेंट के बीच खाने से लेकर टास्क जैसी कई चीजों पर लड़ाई होती है जो घर का एक बड़ा मुद्दा बनने में समय नहीं लगाता। घर में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते रहते हैं वो भी मौसम की तरह। कल कोई दोस्त बनता है तो दूसरे दिन दुश्मन बन एक दूजे को टशन दिखाते हैं। ऐसी चीजें तो बिग बॉस के घर को मजेदार बनाती है। इस बीच कल के एपिसोड में देखने को मिला कि फरहाना भट्ट को नेहल चुडासमा की दोस्ती पर शक हुआ लेकिन क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 News

Image Source: Jio Hotstar

कल के एपिसोड 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में देखने को मिला कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) गौरव खन्ना से नेहल के बारें में सवाल पूछती है कि क्या वो चाटुकारिता का टैग सच में डीजर्व करती हैं? ये सुन गौरव जवाब फरहाना से पूछते हैं कि क्या वो सच या जवाब सुनना चाहती है? गौरव कहते हैं, 'मुझे लगता है ये दोस्ती सिर्फ शो के लिए है, मैं गलत होना चाहता हूं क्यूंकी वाकई तुम्हें एक अच्छा दोस्त मिले। मुझे नेहल का इस दोस्ती के पीछे कोई मकसद नहीं पता लेकिन एक आदमी सपोर्ट सिस्टम चाहता है। अब तू ये हमसे पूछ रही है तो कहीं ना कहीं तेरे जेहन में सवाल उठ रहे होंगे इस दोस्ती को लेकर।' ये सुन फरहाना कहती हैं, 'हर रिश्ता जो इस घर में नजर आ रहे है सच नहीं है। मुझे सलमान खान के शब्द ज्यादा मायने रखते हैं। गौरव और फरहाना के बीच की ये बातें सुन सभी हक्के बकके रह गए। 'बिग बॉस 19' के घर में नीलम और तान्या के बाद दोस्ती टूटने का नंबर नेहल और फरहाना के बीच दिखाई दे रहा है।

End of Feed