Bigg Boss 19 Farhana Bhatt And Shehbaz Badesha Cry Over Family Video: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल और धमाल देखने को मिलता है। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार पर दिखाया गया कि सलमान खान ने हफ्ते के सारे मुद्दों को उठाया और एक-एक की गलती बताकर उन्हें जमकर लताड़ लगाई। वहीं अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक भी शो का हिस्सा बने, जिन्होंने अपने बेटे को जुबान ठीक रखने की सलाह दी। आज भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा को उनका फैमिली वीडियो मिलेगा, जिसे देख वे भावुक हो जाएंगे।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शो में 'थामा' कास्ट यानी आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एंट्री की। वे अपने साथ कंटेस्टेंट्स के लिए कुछ सरप्राइज भी लेकर आए। दिवाली के खास मौके पर कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार का वीडियो दिखाया गया। फरहाना भट्ट की मां ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, "तू मेरी शेरनी है और तू जैसे खेल रही है वैसे ही खेलना।" फरहाना भट्ट अपनी मां को टीवी पर देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं शहबाज बडेशा को भी शहनाज गिल का वीडियो मिला। उन्होंने अपने छोटे भाई के लिए कहा, "तू मेरी जान है। हम लोगों को तुझ पर बहुत गर्व है। मैं, मम्मी-पापा और तेरे दोस्त तुझे बहुत याद कर रहे हैं। लेकिन तू घर बिल्कुल भी मत आना।" शहनाज गिल का वीडियो मैसेज देखकर शहबाज बडेशा भी भावुक नजर आए।
'बिग बॉस 19' में आएंगे शान
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिवाली के जश्न में चार चांद लगाने के लिए शान ने भी एंट्री की। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए गाना गाया। शान अपने साथ कुछ गिफ्ट लेकर आए, जिससे पता चलता कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कौन घर जाने वाला है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सप्ताह दिवाली के खास मौके पर बिग बॉस में नो एविक्शन वीक रहेगा।
