Bigg Boss 19: नेहल और बसीर के इविक्शन पर फूट-फूट कर रोईं फरहाना भट्ट, कहा, 'वो गले भी नहीं लगी...'

Bigg Boss 19: बीते दिन 'बिग बॉस 19' के घर में डबल इविक्शन हुआ जिसमें नेहल चुड़ासमा और बसीर अली के उपर एलिमिनेशन की गाज गिरी। ऐसे में एपिसोड के आखरी में देखने को मिला कि फरहाना भट्ट दोनों के एलिमिनेशन से उदास होकर खूब रोईं। साथ ही नेहल चुड़ासमा को लेकर भी ये बात कह डाली।

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स इन दिनों आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। जी हाँ, शो से बसीर अली और नेहल चुड़ासमा कल बेघर हो गए। बीते वीकेंड का वार में दोनों ही कंटेस्टेंट को सलमान खान ने जनता से मिले कम वोटस के कारण बाहर कर दिया। इस डबल इविक्शन के बाद एपिसोड में फरहाना भट्ट को फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया। बसीर से ज्यादा फरहाना को नेहल के लिए बुरा लगा लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

BB 19 Farhana Bhatt

Image Source: Jio Hotsra

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के बीते एपिसोड में बसीर अली और नेहल चुड़ासमा का घर से पत्ता कट गया यानी दोनों कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गए। इस एलिमिनेशन से घरवाले ही नहीं बल्कि दर्शक भी दंग रह गए थे। सोशल मीडिया पर बसीर अली को शो में वापिस लाने की लोग गुहार लगा रहे हैं। दर्शकों के मुताबिक बसीर अली का नॉमिनेशन अनफेयर था। जैसा कल के देखने को मिला था कि नेहल चुड़ासमा फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के अलावा सभी घरवालों को गले लगाकर विदा लेती हैं। फरहाना नेहल को गले लगाने की कोशिश करते है लेकिन कंटेस्टेंट ने जाते हुए कह डाला कि तूने मेरा दिल तोड़ा है। नेहल की ये बात फरहाना भट्ट के कानों में गूंजती रहती है। फरहाना स्विमिंग पूल में कूद गईं और खूब आँसू बहाती हैं। तान्या मित्तल से बात करते हुए फरहाना भट्ट कहती हैं, 'नेहल के लिए बुरा लग रहा है। मैंने गुस्से में उसके लिए बहुत कुछ कह दिया। बहुत उल्टा सीधा भी बोला क्यूंकी मैं बहुत गुस्सा थी। वो मेरी दोस्त थी मैं उसे दूर कर दिया। मेरे साथ गले भी नहीं लगकर गई। तान्या फरहाना को चुप कराने की कोशिश करती है लेकिन कंटेस्टेंट के आंसू बंद होने का नाम नहीं लेते।

End of Feed