Bigg Boss 19: हाथापाई पर पहुंची फरहाना भट्ट और अशनूर कौर की कैट फाइट, अभिषेक बने लड़ाई का कारण

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Ashnoor Kaur Physical Fight: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' में इन दिनों आए दिन बवाल ही बवाल देखने को मिल रहा है। शो को लेकर खबर आ रही है कि अब फरहाना भट्ट और अशनूर कौर में भी फिजिकल फाइट हुई है, जिसका कारण अभिषेक बजाज हैं।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Ashnoor Kaur Physical Fight: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' में इन दिनों जमकर धमाके हो रहे हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 19' में छोटी से छोटी बात पर भी कंटेस्टेंट्स को लड़ते हुए देखा जाता है। शो में पहले भी यूं तो फिजिकल फाइट हो चुकी है और हैरत की बात तो यह है कि एक बार फिर से सलमान खान के शो में ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, 'बिग बॉस 19' को लेकर अपडेट आ रही है कि शो में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) की कैट फाइट हुई। लेकिन ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। 'बिग बॉस 19' से जुड़े इस अपडेट ने शो के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

End of Feed